अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़ा मानदेय वितरित, जनपद में सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 17, 2026

अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़ा मानदेय वितरित, जनपद में सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन

चन्दौली राज्य मंत्री, (स्वतंत्र प्रभार), आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उ०प्र०, (डॉ० दयाशंकर मिश्र "दयालु"जी) की अध्यक्षता एवं गरिमामय उपस्थिति में “अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान तथा बढ़े हुये मानदेय वितरण का शुभारम्भ समारोह” का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। 

जनपद में अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान और बढ़े हुए मानदेय वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया। समारोह में जिले भर से अंशकालिक अनुदेशक, शिक्षक और अधिकारी गण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री, (स्वतंत्र प्रभार), आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उ०प्र०, (डॉ० दयाशंकर मिश्र "दयालु"जी), राज्य सभा सांसद श्रीमती साधना सिंह, विधायक रमेश जायसवाल, विधायक सुशील सिंह, विधायक कैलाश आचार्य, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने किया। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री जी के संबोधन के बाद जनपद के अंशकालिक 512 अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर अतिथियों का माल्यार्पण, बुके और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। 

माननीय गणों ने अंशकालिक अनुदेशकों को शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में उनकी अहम भूमिका पर जोर दिया और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने को सभी शिक्षकों और अनुदेशकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। 

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने भी अनुदेशकों को शुभकामनाएं दीं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad