विधायक ने रमना-नरोत्तमपुर मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का किया शिलान्यास - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 8, 2026

विधायक ने रमना-नरोत्तमपुर मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का किया शिलान्यास

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने ग्राम रमना स्थित पटेल चौक (रमना त्रिमुहानी) पर 11.08 करोड़ 43 लाख की लागत से बनने वाले रमना-नरोत्तमपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।इस अवसर पर विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से रमना, नरोत्तमपुर, टीकरी, नैपुरा, रहपूरिया घाट, नारायणपुर (मिर्जापुर) सहित दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इस दौरान डॉ. नरेंद्र पटेल, अजीत पटेल, आनंद प्रकाश,अभिमन्यु सिंह, मानस सिंह,बसंत लाल पटेल,अखिलेश देवराज,दिनेश पटेल,श्यामबली पटेल, विनोद पटेल,सहायक अभियंता शांतनु सिंह, अवर अभियंता महेंद्र सिंह यादव, राजेश गोना एवं जे.पी. शर्मा उपस्थित रहे।

बताया गया कि उक्त निर्माण कार्य का क्रियान्वयन एस.एम. इंटरप्राइजेज द्वारा किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी, अपना दल (एस) एवं निषाद पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad