राष्ट्रीय कैडेट कोर के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 9, 2026

राष्ट्रीय कैडेट कोर के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। राष्ट्रीय कैडेट कोर के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 89 उत्तर प्रदेश वाहिनी एन सी सी के द्वारा एन सी सी ग्रुप हेडक्वार्टर ए के तत्वावधान में CATC- 284 का आयोजन 8 से 17 जून तक डालिम्स सनबीम रोहनियां में किया जा रहा है | लेफ्टीनेंट कर्नल अमीत कुमार सिंह जी द्वारा  बताया कि दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक शिविर में दो ऑफिसर,चार ए एन ओ,बारह पी आई स्टाफ एवं 475 कैडेट भाग ले रहे हैं | वाराणसी और गाजीपुर जनपद के 16 शैक्षणिक संस्थानों के कैडेटों को प्रारंभिक संबोधन में कैम्प कमांडेंट - कमान अधिकारी 89 उत्तर प्रदेश वाहिनी एन सी सी वाराणसी ने बताया कि वार्षिक प्रशिक्षण शिविर द्वारा सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ कैडेटों के व्यक्तित्व विकास पर भी बल दिया जाएगा| हथियार ट्रेनिंग,ड्रिल मैप रीडिंग एफसी एवं बीसी के साथ-साथ वाद-विवाद,क्विज,खेल के अलावा सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा का भी आयोजन किया जाएगा| दस दिवसीय संयुक्त शिविर में सिर्फ इतना ही नहीं एनडीआरएफ, पुलिस अग्निशमन,मेडिकल ऑफिसर, ए आर ओ वाराणसी के द्वारा लेक्चर और डेमो दिया जाएगा |



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad