विधायक ने प्रशिक्षित दिव्यांगजन महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन किया वितरण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 8, 2026

विधायक ने प्रशिक्षित दिव्यांगजन महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन किया वितरण

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अमरावती पुरुषोत्तम राजकीय बहुउद्देशीय दिव्यांगजन विकास संस्थान एवं बचपन डे केयर सेंटर खुशीपुर में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी वाराणसी राम प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में तथा प्रभारी समन्यवक रमेश सिंह की देखरेख में सोमवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग वाराणसी एवं अरविंद मफतलाल फाउंडेशन अहमदाबाद गुजरात के सहयोग से ब्लाइंड पीपल्स एसोसिएशन इंडिया की किन्नरी देसाई द्वारा आयोजित सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली लगभग 70 दिव्यांग महिलाओं को प्रमाण पत्र के साथ निशुल्क प्रोफेशनल सिलाई मशीन वितरण किया। विधायक ने सरकार द्वारा दिव्यांगजनों हेतु दी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए कहा कि इस सिलाई मशीन से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली दिव्यांगजन महिलाएं आत्मनिर्भर होकर आर्थिक रूप से मजबूत होगी। उन्होंने संस्थान में दिव्यांगजनों की सुविधाओं व साफ सफाई तथा सेवा समर्पण को देखकर संस्थान के समन्वक प्रभारी रमेश सिंह की सराहना किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।संस्थान के प्रभारी एवं समन्यवक रमेश सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ के साथ स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन अरविंद सिंह प्रबंध निदेशक चंद्रावती विशेष विद्यालय एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी रमेश सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने संस्थान परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से मानस सिंह, राजकुमार वर्मा, श्यामबली पटेल, विनोद पटेल, गोविंद पटेल, डॉक्टर सौरभ सिंह,कमलेश कुमार, माधुरी सिंह ,रंजना सिंह,प्रदीप यादव, सोनी झा, बिंदु यादव, अंशु पाल आदि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad