बाइक सवार बदमाशों ने व्यवसायी को मारी गोली,इलाज के दौरान हुई मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 9, 2026

बाइक सवार बदमाशों ने व्यवसायी को मारी गोली,इलाज के दौरान हुई मौत

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत अवलेशपुर गांव में बीती रात में करीब 11 बजे बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने जनरल स्टोर व्यवसायी जितेंद्र प्रसाद 35 वर्ष को घर जाते समय गोली मार दी, जिनकी इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेंद्र कुमार पटेल सनराइज स्कूल के पास स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे तभी हमलावरों ने दो फायर किए, एक गोली पीठ में लगी और दूसरी गोली सिर को छूकर निकल गई।घटना के बाद भाई वीरेंद्र ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गया।हालत गंभीर होने पर बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया,जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मां सुदामा,पत्नी रिनू और दो बेटे अतुल 11 वर्ष व आयुष 9 वर्ष सहित परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।मृतक जितेंद्र पटेल तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। घटना की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचे एडीसीपी लिपि नगायच तथा स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गयी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad