तीन दारोगा, सात सिपाहियों एवं एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को दी गई अनिवार्य सेवानिवृत्ति - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 25, 2020

तीन दारोगा, सात सिपाहियों एवं एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को दी गई अनिवार्य सेवानिवृत्ति

लखनऊ प्रदेश सरकार ने तीन दरोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है।सूत्रों से मिली खबर के अनुसारएक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शारीरिक अक्षमता और बढ़ती उम्र के कारण पुलिस सेवा के लिए अनफिट पाए गए तीन दरोगा समेत 11 पुलिस कर्मियों को मंगलवार को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश जारी कर दिया गया। इस सम्बन्ध में पुलिस अधिकारी का कहना है कि शासन ने 31 मार्च 2020 तक 50 साल या उससे अधिक की आयु पूरी करने वालों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का शासनादेश जारी किया था। जिसमें उम्र के साथ ही शारीरिक दक्षता और आचरण को भी आधार बनाया गया था।बताया गया कि सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में तीन दरोगा,सात सिपाही तथा एक चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है जिन्हें अनफिट पाया गया था।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad