खूंखार नक्सली ढेर,दो लाख का घोषित था इनाम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 23, 2020

खूंखार नक्सली ढेर,दो लाख का घोषित था इनाम

                     

                                फाइल फोटो

झारखंड रांची पुलिस को लगातार नक्सलियों के खिलाफ सफलता मिलती जा रही है। इस क्रम में पुलिस ने दो लाख के इनामी नक्सली एरिया कमांडर पुनई उरांव को मार गिराया। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि मारे गए नक्सली के ऊपर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 14 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने उसके ऊपर दो लाख का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस से यह मुठभेड़ रांची खूंटी बॉर्डर के नगड़ी थाना क्षेत्र के चेटे में हुई जहां यह मारा गया। बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली की पीएलएफआई का एरिया कमांडर अपने दस्ते के साथ लोधमा इलाके में मौजूद है, जिस पर एसएसपी सुरेंद्र झा के नेतृत्व में पुलिस की टीम शाम 5:30 बजे मौके पर पहुंच गई जहां फायरिंग शुरू हो गई।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad