लखीमपुर खीरी जिले से एक बेहद ही दर्दनाक खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पत्नी को ससुराल से विदा कराने गए युवक ने किसी बात से नाराज होकर पत्नी और दो बच्चों को जहर देकर मार डाला और अपने भी जहर खा लिया जिससे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार बताया गया कि बहराइच जिले के पृथ्वी पुरवा गांव निवासी बुधई पंजाब में मजदूरी करता था, कोरोना के कारण वह घर आया था, उसकी पत्नी अपने मायके ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चों समेत रहती थी।वह अपनी पत्नी और बच्चों को लेने ससुराल गया था। बताया गया कि ससुराल के लोग रिश्तेदारी में गए हुए थे जिसके कारण उसकी पत्नी और बच्चों की विदाई नहीं हो सकी जबकि वह रात में ही उन्हें ले जाना चाहता है।इसके बाद रात में बुधई पत्नी नन्ही और मासूम बेटों कुलदीप व संदीप को जहर देकर मार डाला और खुद भी कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।ईसानगर के थाना प्रभारी भी सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंच गये उन्होंने बताया कि मौके पर महिला और दो बच्चों का शव चारपाई पर मिला जबकि बुधई गम्भीर हालत में मिला जिसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment