कोरोना से मृत नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान विपिन कौशल की पत्नी सीमा हुई निर्विरोध ग्राम प्रधान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 7, 2021

कोरोना से मृत नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान विपिन कौशल की पत्नी सीमा हुई निर्विरोध ग्राम प्रधान

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया -आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा देउरा गांव के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान विपिन कौशल का विगत दिनों कोरोना होने के कारण 16 मई को इलाज के दौरान मौत हो गई थी जिसके कारण देउरा गांव में प्रधान पद के लिए पुनः मतदान होना था।जिसको लेकर रविवार को आराजी लाइन ब्लाक पर देउरा गांव के प्रधान पद के चुनाव हेतु मृतक विपिन कौशल की पत्नी सीमा देवी भी चुनाव मैदान में उतरी थी तथा दूसरे प्रत्याशी रमरेश प्रसाद व श्यामसुन्दर प्रसाद सहित कुल 3 प्रत्याशियों ने प्रधान पद हेतु नामांकन किया था।लेकिन दोनों ने अपना पर्चा उठा लिया,जिसके कारण विपिन कौशल की पत्नी सीमा देवी को देउरा गांव का निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad