दो बच्चों के साथ मां ने लगाई फांसी,जांच में जुटी पुलिस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 20, 2022

दो बच्चों के साथ मां ने लगाई फांसी,जांच में जुटी पुलिस

 

बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के धनुही गांव में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि मां ने अपने दो बच्चों के साथ कमरा बंद कर फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को 28 वर्षीय खुशबुनिया  अपने 5 वर्षीय बेटे रिजवान व तीन वर्षीय बेटी आसिफा के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया है कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad