दरोगा,सिपाही को नागिन डांस पर मिली सजा,जानें कहां का है मामला - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 17, 2022

दरोगा,सिपाही को नागिन डांस पर मिली सजा,जानें कहां का है मामला

पीलीभीत यूपी थाने के अंदर नागिन डांस करना पुलिस सब इंस्पेक्टर और सिपाही को महंगा पड़ गया। नागिन डांस वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक दिनेश पी ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से सब इंस्पेक्टर सौरभ कुमार व कांस्टेबल अनुज को लाइन हाजिर कर दिया है साथ ही क्षेत्राधिकारी पूरनपुर को जांच सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस कर्मियों ने पहले ध्वजारोहण किया उसके बाद देशभक्ति गानों पर डांस किया लेकिन थोड़ी ही देर में देशभक्ति गाने बंद हो गए उस जगह पर नागिन डांस की धुन बजने लगी. जिस पर दरोगा व सिपाही वर्दी में नागिन डांस करने लगे। दरोगा सपेरा बन गया तो कांस्टेबल नागिन। जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो एसपी दिनेश पी एक्शन में आए और सपेरा बने दरोगा और नागिन बने कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच क्षेत्राधिकारी पूरनपुर को सौंप दी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad