मैंडूस ने दिखाया रौद्र रूप,भारी फोर्स तैनात - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 10, 2022

मैंडूस ने दिखाया रौद्र रूप,भारी फोर्स तैनात

 



चेन्नई चक्रवाती तूफान मैंडूस रात में तमिलनाडु तट से टकरा गया। हालांकि अब यह तूफान कमजोर हो गया है।तूफान के कारण कई तटीय जिलों में तेज बारिश हो रही है।ग्रेटर चेन्नई कारपोरेशन ने सभी से तूफान के कमजोर पड़ने तक बाहर जाने से बचने का अनुरोध किया है।कुछ ही घंटे में तूफान के कारण पचास से अधिक पेड़ सड़क पर उखड़ कर गिर गये जिससे यातायात बाधित हो गया।इसके अलावा हवाओं और बारिश के कारण चेन्नई के एग्मोर में फ्यूल स्टेशन की छत गिर गई।तूफान के कारण चेन्नई और कुड्डालोर सहित 16 जिलों में स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है।बताया जा रहा है कि जब यह तूफान रट से टकराया तब अधिकतम 65-75किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थी। हालांकि जैसे-जैसे समय बढ़ता जायेगा तूफान कमजोर होता जायेगा।राहत एवं बचाव के लिए 16,000 पुलिसकर्मियों और लगभग डेढ़ हजार होम गार्डस को तैनात किया गया है। हालांकि तूफान से अभी तक किसी की जान जाने की खबर नहीं मिली है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad