दरोगा की सड़क हादसे में मौत,आरक्षक घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 4, 2023

दरोगा की सड़क हादसे में मौत,आरक्षक घायल

छत्तीसगढ़ बालोद विवेचना कर बाइक से थाने लौट रहे एक दरोगा तथा कांस्टेबल सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घायल अवस्था में पुलिस ने दोनों को डौंडीलोहारा अस्पताल ले आई जहां डॉक्टरों ने एएसआई चंद्रवंशी को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिली कि एएसआई जमीदार चंद्रवंशी और एक आरक्षक विवेचना कर केजीजुंगेरा गांव से वापस थाने लौट रहे थे।इसी दौरान मंचुवा रोड़ में रायगढ़ा घाट के पास बाइक रोड पर स्लिप हो गई,जिससे दोनों लोग सड़क पर गिर गये।जिन्हें पुलिस उपचार के लिए अस्पताल लाई थी जहां एएसआई की मौत हो गई। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad