चौपाल में विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 12, 2024

चौपाल में विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के परजनपुर गांव में आयोजित चौपाल में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलन कर किया। चौपाल के दौरान मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने स्वास्थ्य विभाग तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रकार के स्टालों का अवलोकन किया हुआ गर्भवती महिला को गोद भराई तथा नन्हे मुन्ने बच्चों को अन्नप्राशन कराया।इसके उपरांत आवास, पेंशन, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। अंत में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।इस दौरान मुख्य रूप से डॉ महेंद्र सिंह पटेल  प्रदेश सचिव तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आराजी लाइन , डा0 प्रेम पटेल जोन अध्यक्ष, वीरेंद्र पटेल,अनवर प्रधान, संजीव सिंह ,गोविंद कुमार पटेल ,गुड्डू गौड़ ग्राम प्रधान इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad