पूर्वांचल वीर सेना ट्रस्ट का मनाया गया चौथा स्थापना दिवस समारोह - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 1, 2024

पूर्वांचल वीर सेना ट्रस्ट का मनाया गया चौथा स्थापना दिवस समारोह

 

वाराणसी उत्तर प्रदेश, देश के बहादुर सैनिकों के सम्मान में उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बनाया गया पूर्वांचल वीर सेना ट्रस्ट का चौथा स्थापना दिवस समारोह चांदमारी में बहुत से पूर्व और वर्तमान में कार्यरत सेना के जवानों की मौजूदगी में संपन्न किया गया। बता दें कि पूर्वांचल वीर सेना ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से सैनिकों के सम्मान के लिए काम कर रहा है। रिटायरमेंट होकर आने वाले देश के जांबाज सैनिकों को ट्रस्ट सम्मानित करता है और उनके तमाम समस्याओं के लिए बढ़-चढ़कर कार्य करता है। स्थापना दिवस समारोह में कई फौजी साथियों का सम्मान किया गया और उन्हें ट्रस्ट से जोड़ा गया। इस मौके पर सेना के कई रिटायर्ड अधिकारी और जवान मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad