11सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 29, 2026

11सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन

चन्दौली शहाबगंज ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार को उ०प्र०किसान सभा,एआईकेएस के बैनर तले 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एकदिवासीय धरना प्रदर्शन किया गया। मांगों में कहा गया था कि स्मार्ट मीटर चोर है इसे फौरन हटाया जाए, 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाए, बकाये बिल को माफ किया जाए, खाद वितरण में फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त की जाए, सभी को पर्याप्त मात्रा में खाद दी जाए और उस पर जबरिया जैविक या लिक्विड के नाम पर किसानों की लूट बंद हो, बाढ़ व बरसात से नुकसानी बचाने हेतु सभी सड़कों जैसे शहाबगंज से इलिया, लेवा रोड तक शहाबगंज से डुमरी वाया जंगलपुर भोरसर से गोविंदपुर, केरायगांव से जेगुरी,वलीपुर से जिगना कवलपुरवां भिटिया मार्ग में यथा स्थान कुलावा लगाकर घर मकान व फसल की बर्बादी से मुक्ति दिलाई जाए, सभी नहरों,माइनरों, नाली, नाला की सफाई कर टेल तक पानी पहुंचाया जाए, नल जल योजना में हर गांव में उखड़ी सड़कों का निर्माण कराया जाए, मनरेगा में 200 दिन काम और बकाया मजदूरी भुगतान की कराई जाए, भूमिहीन गरीबों को पक्का आवास व सभी प्रकार की पेंशन ₹5000 मासिक दी जाए, शहाबगंज स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेड का अस्पताल कायम हो और हर प्रकार की जांच व डॉक्टर तथा दवा की व्यवस्था की जाए, वैसे ही इलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कटवा माफी में डॉक्टर और दवा की व्यवस्था हो शहाबगंज में छात्राओं के लिए सरकारी महिला महाविद्यालय की स्थापना की जाए, हर गांव में नियुक्त सफाई कर्मी से सफाई करवा कर गांव को गंदगी से मुक्त किया जाए।बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र विकासखंड अधिकारी को सौंपा गया। कार्यक्रम को जिला मंत्री लालचंद सिंह एडवोकेट, शंभू नाथ सिंह, परमानंद मौर्य,लालमणि देवी, लाल जी मास्टर, बदरूद्वजा अंसारी, जयनाथ,भृगूनाथ ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामीनाथ यादव तथा संचालन नंदलाल ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad