मुख्यमंत्री आज देंगे 23 नई तहसीलों की सौगात, जनता की बहुप्रतीक्षित मांगे होंगी पूरी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 11, 2020

मुख्यमंत्री आज देंगे 23 नई तहसीलों की सौगात, जनता की बहुप्रतीक्षित मांगे होंगी पूरी

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज प्रदेश की जनता को 23 नवीन तहसीलों की सौगात देंगे। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार 15 जिलों की जनता के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार के द्वारा  23 नवीन तहसीलों का गठन किया जा रहा है। बताया गया कि यह तहसीलें 11 नवम्बर से विधिवत काम करना शुरू कर देंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से पूर्वान्ह 11 बजे इन नवीन तहसीलों का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।बताया जा रहा है कि तहसीलों में काम काज शुरू होने से जनता को राजस्व सम्बन्धि मामलों में सहुलियतें मिलेगी। शुभारंभ कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, राजस्व मंत्री  जयसिंह अग्रवाल सहित अनेक मंत्रीगण और विधायकगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। नवीन तहसीलों के गठन की अधिसूचना 11 नवम्बर को राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही ये तहसीलें प्रभावशील हो जाएंगी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad