पेड़ के सहारे घर मे घुसकर समान सहित 40 हजार रुपये की चोरी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 8, 2020

पेड़ के सहारे घर मे घुसकर समान सहित 40 हजार रुपये की चोरी

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-फरीदपुर गाँव में चोरों ने पेड़ के सहारे घर में घुसकर सामान सहित 40 हजार रुपये के सामानों पर हाथ साफ कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार  किसान द्वारिका पटेल का गांव में ही नव निर्मित मकान है, तीनो भाई एक ही मकान में रहते है। बीती रात  खाना खाने के बाद लोग सोने चले गए । रात में चोरो ने पेड़ के सहारे सीढ़ी के रास्ते से आंगन में आकर कमरे में घुसकर एक लेफटॉप , 5 मोबाईल फोन ,40 हजार नगद रुपये चोरी कर लिए।भोर में जब महिलाओं की नीद खुली तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था।फिर परिवार के लोगों ने इसकी सूचना रोहनिया पुलिस कस्बा प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह को दी।वही चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad