चंदौली स्थानीय जिले के चकिया कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के बेलावर गांव से मुकदमा अपराध संख्या 210/2020 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में नामित एवं वांछित अभियुक्त सकुरूल्ला, गुलशेर, जमालू, हुस्न आलम,कमरुद्दीन, जफर, हुसैन, मंजूर तथा मोहन राम को बेलावर गांव के पास स्थित बंधी के दक्षिण तरफ से धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि इनका मुख्य पेशा गौ तस्करी करना है जो लगातार फरार चल रहे थे जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चकिया रहमतुल्लाह खां,का०आशुतोष कुमार चौधरी,का०रमेश कुमार तथा हे०का०साधु शरण सिंह शामिल रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment