95 बटालियन केंद्रीय पुलिस बल व सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त तत्वाधान में मुंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया गया स्वच्छता एवं वृक्षारोपण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 18, 2020

95 बटालियन केंद्रीय पुलिस बल व सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त तत्वाधान में मुंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया गया स्वच्छता एवं वृक्षारोपण

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- मुड़ादेव स्थित गंगा नदी किनारे स्थित मुंडेश्वर महादेव मंदिर पर बुधवार को सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि सूजाय यादव सहायक कमांडेंट सीआरपीएफ तथा विशिष्ट अतिथि  रीजन सामाजिक विकास न्यास संस्था के चेयरमैन अनिल सिंह तथा  भाजपा उपाध्यक्ष  सुरेश सिंह के द्वारा संयुक्त रुप से भगवान  मुंडेश्वर महादेव का पूजन व गंगा पूजन तथा स्वच्छता के बारे लोगों को जागरूक किया। जिसके दौरान मंदिर परिसर में  101 पौधे लगाए गये। जिसमें जिसमें आम,शीशम, जामुन,तुलसी आदि थे। अनिल सिंह (अध्यक्ष सामाजिक विकास न्यास परिषद) ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी।मुख्य अतिथि सूजाय यादव सहायक कमांडेंट ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि  पेड़ न केवल कार्बन डाइऑक्साइड को लेते हैं बल्कि वाहनों और उद्योगों द्वारा उत्सर्जित विभिन्न हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि ये किसी प्रकार प्रदूषण को कम करने का एक प्राकृतिक तरीका है। अधिक पेड़ लगाने का मतलब प्रदूषण कम करना है। इसके अलावा,वायु प्रदूषण,पेड़ शोर 

और जल प्रदूषण को कम करने में भी मदद करते हैं। सृजन सामाजिक विकास न्यास के चेयरमैन अनिल सिंह ने  बताया कि अधिक से अधिक वृक्षो को लगाकर एवं उनको संरक्षित करके ही हम परिवारों को संरक्षित कर सकते हैं अपने आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अच्छा वातावरण उनको भविष्य के रूप में दे सकते हैं ।इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश सिंह जिला उपाध्यक्ष,सोमनाथ,रमेश साहनी, वीरेश्वर सिंह बीरु,अरविंद कुमार सिंह ,मिलन मौर्य ,राजू वर्मा, गणेश साहनी, राम सूरत सिंह,आनंद कुमार पटेल,राम लखन पाल,अजय गौड़ आदि उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad