पुलिस ने पन्द्रह हजार के इनामी को दबोचा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 8, 2020

पुलिस ने पन्द्रह हजार के इनामी को दबोचा

चंदौली जिले की सदर कोतवाली पुलिस ने पन्द्रह हजार के एक इनामी पुरस्कार घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस संबंध में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद्र के निर्देश पर गठित टीम में पुलिस उपाधीक्षक सदर के सफल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक चंदौली और उनके हमराहियों ने यह सफलता अर्जित की है।पकड़ा गया व्यक्ति गुण्डा एक्ट में वांछित था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शिव कुमार मिश्रा ग्राम मसौनी थाना चंदौली बताया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में अशोक कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक चंदौली, कांस्टेबल अंकित वर्मा,कांस्टेबल पंकज व कांस्टेबल दीपक यादव शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad