बेटों ने ही कर डाली पिता की हत्या,शव झाड़ियों में फेंका - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 10, 2020

बेटों ने ही कर डाली पिता की हत्या,शव झाड़ियों में फेंका

इटावा जिले के भरथना में जमीन के खातिर तीन भाईयों ने मिल कर पिता की हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया।सूत्रों से ज्ञात हुआ कि मंगूपुरा गांव निवासी विरेन्द्र सिंह की हत्या एक नवम्बर को उनके बेटों द्वारा कर दी गयी,पकड़े गये तीनों बेटों ने हत्या करने की बात कबूल भी कर ली है।पुलिस ने बताया कि पूछतांछ में पता चला कि मृतक के पास आठ बीघा जमीन थी जिसे वह धीरे-धीरे बेचता जा रहा था यह बात बेटों को नागवार लग रही थी इसी बात को लेकर तीनों बेटों जिसमें दो दिल्ली मे रह कर किसी प्राइवेट कम्पनी में काम करते है घर आकर पिता की मारपीट कर हत्या कर दी और शव को छिपाने की नियत से नगला जलाल के पास जंगली इलाके में फेंक दिये और शव मिलने पर हत्या का आरोप विरोधियों पर मढ़ दिये।मगर पुलिस जांच में रिस्तों को शर्मसार करने वाले मामले का खुलासा हो गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad