महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कांग्रेसी मुखर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 7, 2020

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कांग्रेसी मुखर

रिपोर्ट-संतोष यादव


सुलतानपुर। युवा कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला अध्यक्ष सुब्रत सिंह सनी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता प्रदेश में महिलाओं और दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अतरिक्त प्रिया सिंह को सौंपा । जिला अध्यक्ष सुब्रत सिंह सनी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश में आई है तब से प्रदेश में बहन बेटियां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं ।आए दिन महिलाओं के साथ हो रहे रेप छेड़खानी व हत्या जैसे जघन्य अपराध आम हो गए हैं महिलाओं के साथ साथ दलितों पर भी उत्पीड़न बढ़ा है। जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि हमारे संविधान में ऐसे उत्पीड़न के खिलाफ कठोर कानून बनाए गए हैं परंतु प्रदेश सरकार उन कानूनों का उपयोग ना करके दोषियों के साथ मिली हुई है इसका जीता जागता उदाहरण आए दिन महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार हत्या और दलितों के साथ मारपीट और हत्या है। इस अवसर पर जिला महासचिव अमित तिवारी,राहुल तिवारी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मानस तिवारी, मनोज तिवारी,रणवीर सिंह राणा ,सिराज सिद्दीकी, हसनैन आलम,  अमित पांडेय, विष्णु सिंह, आंसू मिश्र, शहर अध्यक्ष नौशाद हुसैन खान बाबा, व जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष तेज बहादुर पाठक, रणजीत सिंह सलूजा ,मोहसिन सलीम सहित कई दर्जन युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad