मझगांई रेंज से एक अतिक्रमणकारी को भेजा गया जेल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 7, 2020

मझगांई रेंज से एक अतिक्रमणकारी को भेजा गया जेल

रिपोर्ट-इन्द्रजीत भारती

नौगढ़ चंदौली आज दोपहर चकरघट्टा थाना क्षेत्र के केसार निवासी छोटई पुत्र बेचन उम्र 45 वर्ष नामक व्यक्ति को जंगल की जमीन पर अतिक्रमण करने के आरोप में जेल भेंज दिया गया।बताया गया कि पकड़ा गया व्यक्ति पौधों को काटकर वन भूमि कि जमीन पर झोपड़ी लगा रहा था।  सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी मझगांई इमरान खान अपने दल बल के साथ पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके उसका स्वास्थ्य परीक्षण व कोरोना टेस्ट कराते हुए जेल भेज दिया।इस दौरान वन दरोगा विरेन्द्र,वन रक्षक शिवपाल, महेंद्र, प्रसिद्ध प्रसाद, सद्गुरु वर्मा सहित इत्यादि वन कर्मी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad