समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राजित प्रसाद यादव का निधन, लोगों की आंखे हुई नम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 8, 2020

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राजित प्रसाद यादव का निधन, लोगों की आंखे हुई नम

                              फाइल फोटो

रिपोर्ट-राकेश यादव रौशन

चन्दौली जिले के मसौनी गांव निवासी और सैदपुर विधानसभा से दो बार विधायक रहे राजित प्रसाद यादव का आज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

    मालूम हो कि राजित प्रसाद यादव की गिनती राजनीति में एक साफ सुथरी छवि और एक बेहद ईमानदार के राजनेता की थी। वे काफी दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे, जिनका इलाज वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। रविवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शवयात्रा विधायक जी के सारनाथ हवेलिया स्थित आवास से सोमवार को सुबह सात बजे निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार इनकी इच्छा के अनुरूप सोमवार को ही उनके विधानसभा क्षेत्र सैदपुर के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव घाट पर किया जाएगा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad