एक और हिस्ट्रीशीटर के घर पर चला बुलडोजर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 8, 2020

एक और हिस्ट्रीशीटर के घर पर चला बुलडोजर

प्रयागराज प्रदेश सरकार हिस्ट्रीशीटर एवं माफियाओं के खिलाफ लगातार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर रही। उसी क्रम में नैनी के बालू माफिया एवं हिस्ट्रीशीटर प्रदीप महारा के घर पर चार बुल्डोजर  लगवा कर अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि सरकारी जमीन को मिलाकर बिना पीडीए से नक्शा पास कराए आलीशान भवन का निर्माण कराया गया था जिसे आज पीडीए की टीम फोर्स के साथ पहुंच कर  सभी अवैध निर्माणों को एक-एक कर ध्वस्त करना शुरू कर दिया। बताया गया कि प्रदीप महारा के ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, जमीन कब्जा, धमकी के लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमें प्रयागराज के यमुनापार इलाके के थानों में दर्ज हैं।इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad