ब्रेकिंग- रिश्वत लेते नगरपालिका के ईओ गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 13, 2020

ब्रेकिंग- रिश्वत लेते नगरपालिका के ईओ गिरफ्तार

राजस्थान के झुंझुनूं अन्तर्गत चिड़ावा नगरपालिका के ईओ को एंटी करप्शन ब्यूरो ने तीन लाख रूपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटा एंटी करप्शन ब्यूरो ने ईओ को एक परिवादी को जमीन की 90ए कराने तथा प्लाट का पट्टा देने के एवज में रूपये लेते हुए गिरफ्तार किया है।ब्यूरो अब ईओ के घर की तलाशी लेने में जुटा हुआ है।सूत्रों ने बताया गया कि आरोपी ईओ ने परिवादी से 12 लाख रूपये रिश्वत मांगी थी लेकिन सौदा तीन लाख में ही तय हो गया था।सौदा तय होने के बाद परिवादी ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज करायी थी जिस पर एंटी करेप्शन ने ईओ को गिरफ्तार करने का प्लान बनाया।एएसपी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में आखिर टीम को रूपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता मिल गयी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad