अभियान के बावजूद जंगल की जमीन पर अतिक्रमण जारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 10, 2020

अभियान के बावजूद जंगल की जमीन पर अतिक्रमण जारी

रिपोर्ट इन्द्रजीत भारती

नौगढ़ चंदौली वैसे तो वन विभाग अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जबरदस्त एक्शन में दिख रहा है। एक्शन का ही नतीजा है कि विभाग अतिक्रमण के नाम पर कई वाचरों को भी दंडित कर चुका है। परंतु जय मोहनी रेंज के लहसुनिया बीट में वन भूमि की जमीन पर नाजायज तरीके से बनाए जा रहे झोपड़ी व कच्चे मकान कुछ और ही इशारा करते हैं, यही बात लोगों को समझ में नहीं आ रही है कि इतने जबरदस्त अभियान के बाद भी अतिक्रमणकारी आखिर मान क्यों नहीं रहे है।


लोगों की शंका वन विभाग पर भी हो रही है कि बगैर वन विभाग के मिले ऐसा कर पाना फिलहाल संभव नहीं है। इस संबंध में बताया गया कि क्षेत्र के वन दरोगा व वनरक्षक को इस बात की जानकारी होने के बाद भी इस तरीके से हो रहे अतिक्रमण पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है, जबकि वन क्षेत्राधिकारी को अस्वस्थ होने के कारण उनसे बात संभव नहीं हो पा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad