महिला जज का फंदे से लटकता शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 15, 2020

महिला जज का फंदे से लटकता शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला के सत्र न्यायाधीश श्रीमती कांता मीटिंन का शव बंगले में लटकता पाए जाने से सनसनी फैल गई। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि मुंगेली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश कान्ता मार्टिन कुछ सालों से यही पदस्थ थी जो करही मुख्य मार्ग में एडीजे बंगले में रहती थी। बताया गया कि सुबह जब देर तक उनका दरवाजा नहीं खुला तो सीजेएम ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस कप्तान अरविंद कुजुर ने मौके पर पहुंचकर  बंगले के दरवाजे को किसी तरह खुलवाया तो पंखे से लटकी वह पाई गई।बताया गया कि वह इस बंगले में अकेले ही रहती थी उनके पति की करीब डेढ़ साल पहले ही मौत हो गई थी। सूत्रों ने बताया कि इसके पहले इसी बंगले में न्यायाधीश श्रीमती संजय अमृता लाल की भी सनसनीखेज मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद लोग इस बंगले को ही मनहूस बंगले की संज्ञा दे रहे हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad