संपूर्ण समाधान दिवस में 15 फरियादियों ने लगाई गुहार 3 का हुआ निस्तारण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 19, 2021

संपूर्ण समाधान दिवस में 15 फरियादियों ने लगाई गुहार 3 का हुआ निस्तारण

 

रिपोर्ट-इन्द्रजीत भारती

नौगढ़ चन्दौली स्थानीय तहसील परिसर में उप जिलाअधिकारी डॉ अतुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 15 फरियादियों ने समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र डाले थे जहां मौके पर तीन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जा सका। प्रार्थना पत्रों में प्रमुख रूप से गोलाबाद गांव में एक पुराने कुएं के संबंध में डाला गया था बताया गया कि कुएं का पानी सूख जाने के कारण ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दूसरी समस्या पेंशन संबंधित थी जिसमें कई बुजुर्ग महिला पुरुषों ने समस्या से निजात के लिए गुहार लगाई थी। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार लालता प्रसाद, खंड विकास अधिकारी सुदामा सिंह यादव, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव सहित तहसील स्तर के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad