भाजपा सरकार कर रही किसानों का शोषण-आशुतोष सिन्हा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 14, 2021

भाजपा सरकार कर रही किसानों का शोषण-आशुतोष सिन्हा

चकिया चंदौली। समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा का स्थानीय नगर में गुरुवार को प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने गांधी पार्क में गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिला महासचिव मुश्ताक अहमद खां ने स्मृति चिन्ह भेंटकर माल्यार्पण किया। वहीं एमएलसी सिन्हा ने केंद्र व प्रदेश सरकार को जन विरोधी बताते हुए कहा कि जनता का विश्वास इस सरकार से टूट गया है। अब यूपी में सिर्फ समाजवादी पार्टी व उसके नेता पूर्व सीएम अखिलेश यादव के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा हैं। जिससे यह तय माना जा रहा है कि आगामी 2022 की सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार किसानों की आर्थिक मजबूती पर ध्यान नहीं दे रही है। जिससे किसानों का हर जगह शोषण किया जा रहा है। इस मौके पर रमाकांत जायसवाल, साहिद सिब्बू, सुबेदार मौर्या, दशरथ सोनकर, राकेश मोदनवाल, अमर सिंह गोंड पिंटू बाबा, आशुतोष जायसवाल, रईस खां, देवा मौर्या, सोनू यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad