रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया- अवलेशपुर में बुधवार को सुबह करीब 5 बजे 20 वर्षीय सूर्या साहनी नामक युवक की ट्रैक्टर के चपेट में आने से मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अवलेशपुर निवासी सूर्या साहनी रोज की तरह सुबह टहल कर अपने घर के लिए वापस आ रहा था उसी समय विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हो गया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।एक्सीडेंट के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को नजदीक के हॉस्पिटल में इलाज के लिए लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक सूर्या साहनी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अखरी चौकी इंचार्ज गौरव पांडेय ने ग्रामीणों की मदद से चालक सहित ट्रैक्टर को हिरासत में लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घटना की सूचना पाकर अवलेशपुर गांव में मातम छा गया।

No comments:
Post a Comment