प्रधान पद के प्रत्याशी की हत्या,मुकदमा दर्ज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 27, 2021

प्रधान पद के प्रत्याशी की हत्या,मुकदमा दर्ज

भदोही जिले के डुडवा धर्मपुरी गांव सभा के प्रधान पद के प्रत्याशी लालजी गौतम की जमीनी विवाद में उनके पट्टीदारों ने मारपीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। हालांकि क्षेत्राधिकारी के समझाने बुझाने के बाद जाम को समाप्त कराया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि कुछ दिन पहले जमीनी विवाद में उनके पट्टीदारों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया था, घायल लाल जी गौतम को उनके परिजन कोतवाली लाकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे लेकिन  पुलिस ने दोनों पक्षों को मामूली धारा 151 में चालान कर दिया। जमानत के बाद पट्टीदारों ने एक बार फिर लाल जी गौतम व दिव्यांग बेटे की पिटाई कर दी जहां देर रात लालजी गौतम की मौत हो गयी। बताया गया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad