गोली लगने से पूर्व प्रधान के भाई की मौत,प्रचार के दौरान भिड़े दो पक्ष - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 26, 2021

गोली लगने से पूर्व प्रधान के भाई की मौत,प्रचार के दौरान भिड़े दो पक्ष

                

मुरादाबाद जिले के काफियाबाद में रविवार रात प्रधान और पूर्व प्रधान गुट के बीच मारपीट के दौरान चली गोली से पूर्व प्रधान के भाई की मौत हो गई जबकि दो लोग छर्रा लगने से घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार मिली खबर से ज्ञात हुआ कि निवर्तमान प्रधान एवं पूर्व प्रधान चुनाव में अपने भाग्य आजमा रहे है। इसी क्रम में रविवार की रात्रि दोनों पक्ष वोटरों से संपर्क कर रहे थे, इसी दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और गोली भी चल गयी,बताया गया कि गोली लगने से घायल पूर्व प्रधान के भाई उदय पाल की अस्पताल जाते समय मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मुकदमे की कार्रवाई कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad