प्रभारी मंत्री ने ऑक्सीजन कक्ष का निरीक्षण कर चिकित्साधिकारी को दिए निर्देश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 27, 2021

प्रभारी मंत्री ने ऑक्सीजन कक्ष का निरीक्षण कर चिकित्साधिकारी को दिए निर्देश

                 

चन्दौली राज्यमंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग उ0प्र0 एवं जनपद के प्रभारी मंत्री  रमाशंकर सिंह पटेल का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रभारी मंत्री जी द्वारा पं0 कमलापति जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए किए गए आवश्यक प्रबंधों के बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी से विस्तृत जानकारी ली। यहाँ मंत्री जी द्वारा  वार्ड भर्ती मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। मौके पर स्थापित ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन कक्ष का निरीक्षण किया गया। मंत्री जी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए  कहा गया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय रहकर कार्य करते रहे। मरीजों से बेहतर तालमेल बनाकर उपचार सुनिश्चित किया जाए। मौके पर ऑक्सीजन की उपलब्धता सहित अन्य जानकारी ली। साथ ही कहा कि दवाओं का पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रहे मरीजों को बाहर की दवा क़त्तई न लिखा जाए इसके लिए शासन सख्त है दवा कम होते ही डिमांड कर दिया जाए ताकि समय से उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। 

          निरीक्षण के दौरान पीडीडीयू नगर विधायिका श्रीमती साधना सिंह, जिलाधिकारी संजीव सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर बीपी द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad