मां बेटे की हत्या के आरोप में तांत्रिक को पुलिस ने पकड़ा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 22, 2021

मां बेटे की हत्या के आरोप में तांत्रिक को पुलिस ने पकड़ा

                  

दिल्ली के करावल नगर में हुई मां बेटे की हत्या के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने एक कथित तांत्रिक को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उसके पास से मृतकों के घर के गहने,मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में कुबूल किया है कि जेवरात को लूटने के लिए मां बेटे की हत्या को अंजाम दिया गया है।पुलिस के अनुसार वृहस्पतिवार को करावल नगर में उमलेश 56 और बेटे अशोक 30 के घर में मृत पड़े होने की जानकारी हुई।मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।जांच के दौरान ही पता चला कि दोनों की हत्या गलाघोंट कर की गयी है और घर से जेवरात तथा मृतक का फोन गायब है।पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को जब खंगाला तो उसमें एक संदिग्ध फोटो मिला।फोटो पहचान के लिए वायरल करने के बाद गायब मोबाइल नम्बर को सर्विलांस पर लगाया गया। पुलिस ने मिली लोकेशन के आधार पर उसके घर गाजियाबाद पहुंची जहां से राहुल को गिरफ्तार किया गया और मोबाइल व गहने बरामद किये गये।पूछताछ में उसने बताया कि मृतक के परिवार में पारिवारिक कलह को शांत करने के लिए पूजा पाठ करने के लिए कहा था और मृतक के घर में पूजा पाठ भी की थी,इसी दौरान राहुल की नजर आलमारी में रखे जेवरात पर पड़ गयी थी, जेवरात लूटने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad