झारखंड कोडरमा मरकच्चो थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत में गृह प्रवेश के दौरान भीड़ लगाकर खाना खिला रहे लोगों को मना करने पहुंचे मरकचो सीओ राम सुमन प्रसाद पर आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे सीओ के दो गार्ड और ड्राइवर को चोटे आई है, जबकि उनकी सरकारी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार मिली खबर से ज्ञात हुआ कि राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू है और इसके निर्देशों का पालन कराने के लिए सीओ क्षेत्र में भ्रमण पर निकले थे इसी दौरान उन्होंने पाया कि नावाडीह पंचायत के पीपराड़ीह गांव में गृह प्रवेश के कार्यक्रम के तहत कुछ लोग भीड़ लगाकर खाना खा रहे हैं। सीओ ने मौके पर पहुंचकर जब लोगों से कारण पूछा तो ग्रामीणों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और पथराव शुरू कर दिया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के नियमों का पालन करना उनका दायित्व है लेकिन इसी दायित्व का निर्वहन करने के दौरान आक्रोशित लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment