पूर्व जिलाध्यक्ष कामरेड रामनारायण सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 22, 2021

पूर्व जिलाध्यक्ष कामरेड रामनारायण सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

                 

गोसाईपुर में शोक सभा का आयोजन

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी सेवापुरी-भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के हाथी ब्रांच-मंत्री तथा जिला किसान सभा वाराणसी के पूर्व जिलाध्यक्ष साथी राम नारायण सिंह 67 वर्षीय का निधन 12 मई को हो गया था। जिसके दौरान शनिवार  को गोसाईपुर चट्टी पर शाम 4 बजे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शोक सभा का आयोजन किया गया तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।रामनारायण सिंह खाद्य-आन्दोलन,हाई-टेक सिटी,रिंग रोड के साथ ही वर्तमान में चल रहे किसान विरोधी तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लेने के आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किए।सन् 1987 के किसान आंदोलन में 11 दिन जेल में भी रहे। इस मौके पर सीपीआईएम जिला मंत्री नन्दलाल पटेल, किसान सभा जिला मंत्री रामजी सिंह, शिवशंकर शास्त्री, लालमणि वर्मा, रामभरोस सिंह,लक्ष्मण प्रसाद वर्मा , डॉ0 कमल कुमार पटेल ने मुरलीधर पटेल, कमला प्रसाद,गौरीशंकर पटेल,मुन्नीलाल पटेल, शिवशंकर सिंह,उर्मिला देवी, सुरसत्ती देवी,रेनू, प्रेमा देवी,रामराज सिंह, आदि लोगों ने अपने विचार रखे अध्यक्षता बहरा (पंपापुर)के वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार पटेल तथा संचालन जयप्रकाश सिंह ने किया।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad