आवारा कुत्तों ने चीतल को किया घायल,वन विभाग ने कराया इलाज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 27, 2021

आवारा कुत्तों ने चीतल को किया घायल,वन विभाग ने कराया इलाज

                  

रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव

नौगढ़ चन्दौली  जंगलों से निकल कर आबादी की तरफ आने वाले एक चीतल की जान पर आफत आ गयी।बताया गया कि गुरुवार को एक चीतल कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। अपनी जान बचाने में उसके कमर की हड्डी टूट गयी।तड़के सुबह  नौगढ़ वन क्षेत्र के विजयपुर विजौरा नाले में भटक कर पहुंचे एक चीतल पर कुत्तों ने हमला कर दिया। संयोग अच्छा था कि ग्रामीणों की नजर चीतल के बच्चे पर पड़ गयी। लोगों ने कुत्तों को भगा कर चीतल को सुरक्षित किया।वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी  रिजवान अली खान सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घायल चीतल को वन कर्मियों के सहयोग से अपनी गाड़ी पर लादकर पशु चिकित्सालय नौगढ़ ले जाकर इलाज कराया। वन क्षेत्राधिकारी रिजवान अली खान ने बताया कि घायल चीतल का इलाज कराया गया है।  एक-दो दिन के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। पशु चिकित्सा अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि कुत्तों के हमले से घबराया हुआ चीतल का नाले में गिरने से शरीर अंदर चोटें भी आयी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad