श्री साईं सिटी परिसर में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल व सृजन सामाजिक विकास न्यास ने संयुक्त रुप से किया पौधारोपण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 7, 2021

श्री साईं सिटी परिसर में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल व सृजन सामाजिक विकास न्यास ने संयुक्त रुप से किया पौधारोपण

                  

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी हरहुआ- वन महोत्सव सप्ताह के दौरान अनौरा स्थित श्री साईं बाबा इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड परिसर मे निदेशक जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में बुधवार को दोपहर में सृजन सामाजिक विकास न्यास के चेयरमैेन अनिल सिंह व 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भव्य वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डीएफओ वाराणसी महावीर कौजालगी तथा विशिष्ट अतिथि जितेंद्र सिंह एसएसबी निदेशक,केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उप कमांडेंट महेंद्र कुमार मिश्रा व  सहायक कमांडेंट विकास कुमार,सृजन सामाजिक विकास न्यास के चेयरमेन अनिल सिंह, पर्यावरण वाराणसी मंडल कालिका  प्रसाद सिंह ,एसडीएम बीडीए ,जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता,  सुधीर सिंह, 

समाजसेवी पराक्रम समाजसेवी, दिपक चौहान ग्राम प्रधान,पवन सिंह, सीआरपीएफ प्रवीण सिंह इत्यादि लोगों ने संयुक्त रुप से पौधारोपण किया। पौधारोपण के दौरान सृजन सामाजिक विकास न्यास के चेयरमैन अनिल सिंह ने उपस्थित लोगो को पर्यावरण तथा जल संरक्षण के बारे में जागरूक करते हुए शपथ दिलाया और बताया कि वन महोत्सव दिवस के सातवें दिन हरहुआ क्षेत्र के अनौरा स्थित श्री साईं सिटी परिसर में कुल 2100 फलदार तथा छायादार पौधा लगाया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad