प्रधान प्रतिनिधि ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप,कमीशनखोरी बंद नहीं हुई तो प्रधान देंगी इस्तीफा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 30, 2021

प्रधान प्रतिनिधि ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप,कमीशनखोरी बंद नहीं हुई तो प्रधान देंगी इस्तीफा

चन्दौली नौगढ।गांव के विकास के लिए आवंटित धन को आहारित होने में विकास खण्ड कार्यालय में ब्याप्त कमीशनखोरी बंद नहीं हुई तो ग्राम प्रधान नीलम ओहरी देगी अपने पद से इस्तीफा।ग्राम

प्रधान बाघी नीलम ओहरी के पति दीपक गुप्ता ने शुक्रवार को ब्लाक सभागार में मौजूद रहे विधायक शारदा प्रसाद का ध्यान आकर्षित कराते हुए यह आरोप लगाया।बताया कि ग्राम पंचायत बाघीं में पन्द्रहवां वित्त योजना से कराए गए कार्यों की लगभग 8 लाख रुपये का  भुगतान 25 प्रतिशत धनराशि दिए जाने के बाद हुआ है।कहा कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एडीओ पंचायत, जेई व खण्ड विकास अधिकारी इत्यादि का निर्धारित हिस्सा देय होने पर ही भुगतान की प्रक्रिया को अमल में लाया जाना सही  नहीं है।पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं के बीच अपने आप को सुयोग्य ईमानदार कर्मठ होने का दंभ भरकर के मत हासिल कर पद पर चुने के बाद शपथ मे उद्घोषित किया जाना की हम पूरी निष्ठा व पक्षपात किए बगैर शासन की योजनाओं से गांव का विकास करेंगे।जो कि ब्लाक की कमीशनखोरी के चलते बेमानी साबित होने लगी है।ग्राम प्रधान नीलम ओहरी का कहना है कि भ्रष्टाचार की पेंच में राजकीय धन का बंदरबांट करके गांव के विकास में कार्यों की गुणवत्ता से खिलवाड़ करना लिए उपर्युक्त नहीं है।ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर जो भी विकास कार्य की रूपरेखा तैयार होगी उसके सापेक्ष ही कार्य को जमीन पर दिखाना मेरी प्राथमिकता में शुमार है।तत्काल विधायक ने उक्त आरोपों के बारे में जिलाधिकारी संजीव सिंह को अवगत कराते हुए भरोसा दिया कि ब्लाक में ब्याप्त कमीशनखोरी को बंद कराया जाएगा।जिससे राजकीय धनराशि का उपयोग जिस मद मे किया जा रहा है उसकी पूर्णतया सार्थकता हासिल हो।मौके पर मौजूद खण्ड विकास अधिकारी सुदामा यादव आरोपों पर प्रतिउत्तर दे पाने के बजाय मूकदर्शक बने रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad