SP ने थाने का किया वार्षिक निरीक्षण,दिए निर्देश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 27, 2021

SP ने थाने का किया वार्षिक निरीक्षण,दिए निर्देश

चन्दौली पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा थाना कंदवा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान द्वारा थाना कार्यालय, मालखाना, थाना परिसर, भोजनालय, आरक्षी बैरक, सीसीटीएनएस कार्यालय, शस्त्रों सहित थानें के विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने पर नियुक्त पुलिसकर्मियों से शस्त्रों एवं बीट के विषय में जानकारी ली गयी। अभिलेखों व शस्त्रों के रख रखाव सहित थाना परिसर की साफ सफाई, चेकिंग, गश्त एवं वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित अधिकारी गण व थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये साथ ही बीट प्रभारी व बीट आरक्षी को प्रतिदिन आवंटित बीट क्षेत्र में जाने व दिए गए निर्देशों का पालन हेतु आदेशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा, प्रभारी निरीक्षक कन्दवा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad