रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया भीमचण्डी स्थित मौर्या बस्ती में मंगलवार की बीती रात में चकरोड काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी।मारपीट के दौरान एक पक्ष से मोतीलाल मौर्य की पत्नी अंजली देवी तथा दूसरे पक्ष से गजराज मौर्य, देवराज मौर्य समेत अन्य लोग घायल हो गये। जिसके दौरान ग्राम प्रधान विजय गुप्ता ने बताया कि विगत कई वर्षों से चकरोड पर बनी हुई पक्की नाली को ट्रैक्टर से तोड़ने को लेकर हुए विवाद में समझाने का पूरा प्रयत्न किया गया लेकिन दोनों पक्ष आमने-सामने हो कर गाली गलौज करने लगे और आपस में मारपीट कर लिये। मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ राजातालाब थाने पर जाकर एनसीआर दर्ज कराया है।

No comments:
Post a Comment