सपा प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 3, 2021

सपा प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

                   

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी।सपा नेताओं व पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने काशी के सोनारपुरा में मंगलवार को पौराणिक काल से अवस्थित व देश के द्वादश ज्योतिर्लिंग केदारनाथ जी के प्रतीक स्वरुप मानेजाने वाले केदारनाथ मंदिर को हाउस टैक्स व जलकर से मुक्त करने की मांग को लेकर नगर आयुक्त प्रणय सिंह को ज्ञापन सौंपा।नगर निगम के इस अनुचित मांग का प्रतिरोध करते हुए पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती शालिनी यादव ने कहा कि किसी भी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित देवी देवता को कर्जदार या देनदार बनाना धार्मिक आस्था पर कुठाराघात है।जबकि पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि चूंकि इस मंदिर का कोई भी भौतिक मूल्य नहीं है अतः कर लगाना अवैधानिक है। सपा नेताओं व पार्षदों ने बताया कि इस मंदिर का संचालन कुमार मुत्तुस्वामी मठ द्वारा किया जाता है व प्रतिवर्ष भारी संख्या में स्थानीय व अन्य प्रदेशों के श्रद्धालु इनके दर्शन को आते हैं।।ज्ञापन देने वालों में श्रीमती शालिनी यादव (पूर्व प्रत्याशी लोकसभा) , राजकुमार जायसवाल (पूर्व अध्यक्ष सपा महानगर वाराणसी), कमल पटेल (नेता सपा पार्षद दल),मनोज यादव (कार्यकारिणी सदस्य, नगरनिगम),पूनम विश्वकर्मा पार्षद,शंकर विशनानी (पूर्व पार्षद),रामशरण बिन्द (पूर्व पार्षद),गोपाल जी यादव (पार्षद),मिथलेश साहनी (पार्षद),अवनीश यादव विक्की (पार्षद),शहनाज हारून राइन ( पार्षद), हाजी कमालु,किशन दीक्षित (सयुस जिलाध्यक्ष), जमाल अंसारी (पार्षद), शफीकुज्जमा अंसारी (पार्षद), दूधनाथ राजभर ( पार्षद),नासिर जमाल (पूर्व पार्षद), रामबाबू यादव (महानगर उपाध्यक्ष),  प्रतिमा शुक्ला,श्रीमती कीर्ति यादव,  जियालाल राजभर, उमेश राजभर, सुरेश यादव, अजय बिन्द, सत्यनारायण यादव, मानसिंह राजभर, आशीष शर्मा, व अमर पटेल आदि सपा नेता तथा कार्यकर्ता शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad