किसान मोर्चा द्वारा मंडल कार्यसमिति किसान चौपाल का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 12, 2021

किसान मोर्चा द्वारा मंडल कार्यसमिति किसान चौपाल का आयोजन

                  

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- धनपालपुर स्थित ग्राम प्रधान कैलाश मौर्या के आवास पर मंगलवार को दोपहर में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित रोहनिया मंडल कार्यसमिति किसान चौपाल का आयोजन किया गया।जिसके दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह तथा विशिष्ट अतिथि राजेश पटेल खन्ना मंडल अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर चौपाल का शुभारंभ किया। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह ने उपस्थित किसानों को केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में लागू किए गए विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। विशिष्ट अतिथि रोहनिया मंडल अध्यक्ष भाजपा राजेश पटेल "खन्ना" ने भाजपा सरकार द्वारा किसानों के प्रति उपलब्धियां बताते हुए भाजपा द्वारा आगामी समय में होने वाला किसान सम्मान रैली तथा ट्रैक्टर रैली में अधिक से अधिक किसानों को भाग लेकर रैली को सफल बनाने के लिए अपील किया। कार्यक्रम का संचालन रमेश मौर्य किसान मोर्चा रोहनिया मंडल अध्यक्ष ने किया।चौपाल में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान कैलाश मौर्या,मंडल अध्यक्ष रमेश मौर्य, सोनू गुप्ता,सूरज मौर्य ,सनोज राजभर,सतीश मौर्य,अभय पटेल,अनूप चौहान,हरिहर मौर्य,इत्यादि किसान उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad