स्वच्छता अभियान एवं मतदाता जन जागरूकता रैली निकाली गई - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 27, 2022

स्वच्छता अभियान एवं मतदाता जन जागरूकता रैली निकाली गई

                   

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी-जिला अधिकारी वाराणसी के दिशा निर्देश में सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं 95 बटालियन केंद्रीय पुलिस बल संयुक्त तत्वधान में अस्सी घाट पर पर्यावरण स्वच्छता अभियान चलाया गया साथ-साथ में मतदाता जन जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में धीरेंद्र कन्या महाविद्यालय राष्ट्रीय स्वयं सेवा के बच्चे व अध्यापिका ने भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  कालिका सिंह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डायरेक्टर  वाराणसी मंडल 

तथा विशिष्ट अतिथि उमाकांत ओझा उप कमांडेंट 95 बटालियन  केंद्रीय पुलिस बल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल सिंह ब्रांड एंबेसडर पर्यावरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने की।अनिल कुमार सिंह ने सभी को जल संरक्षण स्वच्छता,पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त व स्वस्थ मानसिकता से मतदान करने की भी शपथ दिलाई। कार्यक्रम 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट के देखरेख में चलाया गया।कार्यक्रम में 95 बटालियन केंद्रीय पुलिस बल के अधिकारी व जवानों के साथ प्रवीण सिंह और धीरेंद्र महिला कन्या महाविद्यालय से दीपिका यादव बंदना तोमर प्रियंका गुप्ता नेहा शाह प्रज्ञा चौधरी श्वेता मेघा श्रद्धा श्रेया काजल प्रीति दिव्या सीतू संगम निधि खुशबू रितु आदि अध्यापिकाए व छात्राओं ने भाग लिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad