सपा प्रत्याशी और समर्थकों पर हुआ मुकदमा,जानें कारण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 28, 2022

सपा प्रत्याशी और समर्थकों पर हुआ मुकदमा,जानें कारण

जौनपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी सहित 200 समर्थकों पर सराय ख्वाजा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवानंद रजक ने बताया कि रविवार को सदर विधानसभा के सपा प्रत्याशी अरशद खान बिना अनुमति के जुलूस निकाल रहे थे। जिसमें 200 समर्थकों के अलावा 2 दर्जन के आसपास चार पहिया व दो पहिया वाहन शामिल थे। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर जुलूस निकालने के संबंध में अनुमति पत्र मांगा गया लेकिन अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर सपा प्रत्याशी सहित तो 200 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad