अखिलेश यादव ने कहा सदन से लेकर सड़क तक सपा करेगी संघर्ष - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 24, 2022

अखिलेश यादव ने कहा सदन से लेकर सड़क तक सपा करेगी संघर्ष

                   

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में यूपी के लोगों ने हमें नैतिक जीत दिलाकर जन आंदोलन का जनादेश दिया है सपा जनता के मुद्दों को लेकर सदन से सड़क तक अपने कार्यक्रमों के माध्यम से संघर्ष करेगी। बताया गया कि अखिलेश यादव बुधवार को गोमतीनगर स्थित लोहिया पार्क में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि नौजवान निराश होकर बेकार घूम रहे हैं, रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है, समाज में गैर बराबरी बढ़ी है, जनता के साथ अन्याय और अत्याचार की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। ऐसे में डॉक्टर लोहिया के विचार बेहद प्रासंगिक हैं।इस मौके पर राजेंद्र चौधरी नरेश उत्तम पटेल सहित कई दिग्गज नेता मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad