CRPF के 28 जवानों की तबीयत बिगड़ी,कराया गया भर्ती - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 25, 2022

CRPF के 28 जवानों की तबीयत बिगड़ी,कराया गया भर्ती

छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित जिला सुकमा में सीआरपीएफ के 28 जवानों की तबीयत बिगड़ गई। सभी जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में कमांडेंट राजेश यादव ने जांच के निर्देश दिए है। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की 150 वीं बटालियन के C कंपनी के जवान बीमार हुए हैं। बताया जा रहा है कि भोजन करने के बाद अचानक जवानों की तबीयत बिगड़ गई उल्टी के बाद सभी जवानों को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ जवानों को छुट्टी दे दी गई वहीं 12 जवानों को फील्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कमांडेंट द्वारा मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad