पांच की दर्दनाक मौत,मची चीख पुकार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 15, 2022

पांच की दर्दनाक मौत,मची चीख पुकार

 

बिहार औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के बाघी गांव से लौट रहे बारातियों की कार रविवार को खाई में पलटने से कार में सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हुए हैं। मृतकों में झारखंड राज्य के छतरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे।बताया गया कि यह लोग शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे लौटते समय कररबार नदी से पहले बने एक पुल के किनारे रेलिंग को तोड़ते हुए कार खाई में गिर गई। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई जिसके बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इस दुर्घटना में 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे लोगों ने खाई से सभी लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए नवीनगर अस्पताल भेजा,जहां 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।वही घायल दो लोगों का इलाज करते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद  भिजवा दिया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad